cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़

स्कूल बैग और बोरे में टुकड़ों में मिली युवक की लाश, पुलिस मौके पर पहुंची

3858256 untitled 22 copy

कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां स्कूल बैग और बोरे में कई टुकड़ों में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्कूल बैग में पैर का हिस्सा कटा हुआ और बोरे में शरीर का आधा हिस्सा मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. यह मामला पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी के गोपालपुर का है. युवक की लाश बांघपारा के डैम के पास झाड़ियों में मिली है. इसे देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीम के साथ पहुंचकर घटना की जांच कर रहे. अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सीजी साथी पुस्तिका का किया विमोचन

Muskan Sharma

सुकमा में लखपति दीदी अभियान को बांस के ट्री गार्ड निर्माण से मिलेगी नई गति

News Desk

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में डबल मर्डर, बेरहम तरीके से किया मां-बेटे का मर्डर

Muskan Sharma