cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मतगणना के परिणाम का टेबुलेशन के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

3762672 untitled 47 copy

महासमुंद  । लोकसभा निर्वाचन 2024 का मतगणना  4 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा । मतगणना के परिणाम का टेबुलेशन करने के लिए कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर प्रभात मलिक द्वारा टेबुलेशन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है , जिन्हें कलेक्टर सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू ने कहा कि टेबुलेशन का कार्य अत्यंत सावधानी से किया जाने वाला कार्य है । परिणामों की प्रविष्टि निर्धारित प्रपत्रों में करते समय थोड़ी सी भी चुक या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा के गणना हाल में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल का प्रभारी अधिकारी कंट्रोल यूनिट से परिणाम देखकर प्रारूप 17 सी का भाग दो तैयार करेगा तथा टेबुलेशन के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के टेबल में भेजेगा । इनके आधार पर चरणवार रूझान/ परिणामों की जानकारी तैयार की जाएगी तथा प्रारूप 20 के भाग एक में लिखकर रिटर्निंग ऑफिसर के टेबल पर भेज दी जाएगी।

Related posts

पैरा परिवहन की होगी जांच, अजय चंद्राकर के सवाल पर मंत्री ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में जुड़ा नया अध्याय : मुख्यमंत्री ने मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

News Desk

छत्तीसगढ़ में 24 अगस्त को मनाया जाएगा हलषष्ठी पर्व: संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए विशेष व्रत की विधि और महत्व

Muskan Sharma