cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 17 दिसंबर से कवर्धा में होगा जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों का आरक्षण

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 17 दिसंबर से कवर्धा में होगा जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों का आरक्षण


कवर्धा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए वार्ड और पदों का आरक्षण 17 से 19 दिसंबर के बीच किया जाएगा। कलेक्टर ने इसके लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर अधिसूचना जारी कर दी है।

17 से 19 दिसंबर को वार्ड पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण किया जाएगा, जबकि 19 दिसंबर को जनपद पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण होगा।

यहां होगा आरक्षण का आयोजन :

  • कवर्धा जनपद पंचायत: विवेकानंद भवन कवर्धा।
  • बोडला जनपद पंचायत: आदिवासी मंगल भवन कवर्धा।
  • पंडरिया जनपद पंचायत: वीर सावरकर भवन कवर्धा।
  • सहसपुर लोहरा जनपद पंचायत: जिला पंचायत सभाकक्ष कवर्धा।

सुबह 10.30 बजे से आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि 19 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में होगा।

आरक्षण में इन वर्गों को मिलेगा लाभ :

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और इन वर्गों की महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी।

देखिए समय सारणी :

 

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

महंगा नियमितीकरण: 100 वर्ग मी. में अवैध व्यावसायिक निर्माण को वैध कराने 24 हजार रुपए तक पेनाल्टी

News Desk

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर सहायक शिक्षक एल.बी. श्री फत्ते सिंह धुर्वे तत्काल प्रभाव से निलंबित

Muskan Sharma

कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चिल्फी और पोलमी से समाधान शिविर का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में ग्रमीणों को आवेदनों के निराकरण की दी जानकारी

News Desk