कवर्धा। कवर्धा पुलिस और सायबर सेल की विशेष टीम ने मोटर सायकल चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी की गई तीन मोटर सायकल को बरामद कर लिया है।
गत 15 और 16 अगस्त को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से प्लेटिना (CG-09-5124), पैशन प्रो (CG-09-1603) और एच.एफ.डिलक्स (CG-09-9442) मोटर सायकलें चोरी हो गई थीं। इस संबंध में थाना कवर्धा में तीन अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए थे।
पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने विस्तृत जांच और पतासाजी के बाद संदीप सत्यवंशी, संजय उर्फ चिकू भास्कर और रानू पटेल को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने मोटर सायकलें चोरी करना स्वीकार कीं है, जिन्हें उनकी गिरफ्तारी के दौरान बरामद कर लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
