cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)कबीरधाम (कवर्धा)समाचारसहसपुर लोहारास्थानीय समाचार

लोहारा में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट: आरोपी गिरफ्तार और ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा

IMG 20240817 WA0035

सहसपुर लोहारा। लोहारा पुलिस ने महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनहरण बंजारे को 17 अगस्त को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

16 अगस्त की रात को, प्रार्थिया ने थाना सहसपुर लोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में अकेली थी। उसी समय आरोपी मनहरण बंजारे, जो कि भिंभौरी गांव का निवासी है, ने उनके घर में घुसकर छेड़छाड़ की। उसने प्रार्थिया को हाथ-पांव पकड़कर खींचने की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने हाथ और मुक्का से प्रार्थिया की मारपीट की और जब प्रार्थिया के पति और दामाद ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो उन्होंने भी उन पर हमला किया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 237/24 के तहत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे आज ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

Related posts

आदिवासी युवक की हत्या से गांव में फैली दहशत, आपसी रंजिश और शक बना मौत की वजह

News Desk

छत्तीसगढ़: निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर जल्द होगा फैसला, डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा बयान

News Desk

छत्तीसगढ़ से 1000 विशिष्टजन जुड़ेंगे सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से, आज होगा शुभारंभ

News Desk