cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सांप समाहित हुआ, मांदर थाप पर रेंगने लगे भक्त

3938982 untitled 33 copy

जांजगीर-चांपा । जिले में नागपंचमी पर ग्रामीण क्षेत्रों में नाग देवता की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। इस अवसर पर मांदर की थाप पर लोग सांप के रूप में प्रतीकात्मक रूप से धरती पर लेटकर जमीन पर रेंगने और लोटने लगे। दरअसल, नवागढ़ बलॉक के पीथामुर गांव के पुजारी विशेष मंत्रोच्चार के साथ नाग देवता को शांत कराते नजर आए। नागपंचमी का यह दिन ग्रामीण क्षेत्रों में एक विशिष्ट और महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ग्रामीणों का कहना है यह परंपरा हमारे पूर्वजों ने शुरू की थी। हम इसे हर साल पूरे श्रद्धा के साथ निभाते हैं। यह दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह नाग देवता की पूजा का दिन होता है। इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं और नाग देवता की पूजा करके उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। यह हमारी संस्कृति और परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा है।

गांव के पुजारी बिहारी साहू ने बताया कि नाग पंचमी के पावन अवसर पर हम विशेष मंत्रोच्चार के साथ नाग देवता की पूजा करते हैं। यह दिन हमारे गांव में शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। नाग देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा अर्चना की।

Related posts

दो मांगों को लेकर सड़कों पर उतरीं नर्सें, CG में आंदोलन से बढ़ी हलचल

News Desk

कुम्हारी में बड़ा हादसा: गृहमंत्री विजय शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे, बड़े अधिकारी भी मौजूद

Muskan Sharma

माओवादियों के ट्रेनिंग कैम्प धवस्त किए गए

Muskan Sharma