cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़

नक्सलियों का माफी लेटर : IED ब्लास्ट में मासूमों की मौत

3939129 untitled 39 copy

बीजापुर। जिले के मुदवेंडी गांव में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से मारे गए 2 मासूम बच्चों के परिजनों से अब नक्सलियों ने माफी मांगी है। नक्सल संगठन के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का कहना है कि गांव वालों को नुकसान पहुंचाने की हमारी कोई मंशा नहीं थी। जंगल के रास्ते में IED प्लांट थी और इस रास्ते से गांव वालों को न जाने पहले ही बता दिया गया था। सरकार-पुलिस के खिलाफ चल रही हमारी लड़ाई से कुछ गलतियां हो रही है इसके लिए माफी मांगते हैं।

दरअसल, नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने माफीनामा के साथ पत्र जारी किया है। जिसमें लिखा है कि पुलिस ने पीडिया, इतावार समेत अन्य गांवों में फर्जी मुठभेड़ में 80 से ज्यादा लोगों को मारा है। जिसकी जिम्मेदार सरकार है। IED की चपेट में आकर मारे जा रहे निर्दोष आदिवासियों की जिम्मेदार भी सरकार ही है। पुलिस कैंप खोलकर गांवों पर हमले किए जा रहे हैं। नक्सलियों के पत्र में मीडिया, पत्रकारों से सच्चाई सामने लाने की अपील की है। साथ ही नक्सल संगठन की तरफ से संगठन के विरुद्ध दुष्प्रचार जैसे समाचार प्रकाशन, प्रसारण का जिक्र करते हुए पत्रकार संघ, संगठन को विचार करने की नसीहत नक्सल संगठन की तरफ से दी गई है।

Related posts

कवर्धा: पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई, फैक्ट्री संचालक संदीप गुप्ता गिरफ्तार

News Desk

TMC में बदले समीकरण, पार्टी से अलगाव के बाद भी फंड पर ममता बनर्जी का नियंत्रण कायम

News Desk

छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का भांडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, 72 लाख की संपत्ति जप्त

Muskan Sharma