cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदला, अब ‘पं. दीनदयाल’ के नाम से चलेगी

स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदला, अब ‘पं. दीनदयाल’ के नाम से चलेगी


रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुई एक और योजना का नाम बदल दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ‘स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना’ का नाम अब ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना’ कर दिया गया है।

विभाग ने जारी किया आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने सभी जिलाधीश (DM) और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें योजना के नए नाम से क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

2019 में रखा गया था पुराना नाम
यह योजना वर्ष 2019 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है। अब इसका नाम बदलने के बाद नए स्वरूप में इसे लागू किया जाएगा।



Related posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

Muskan Sharma

New Address Of The PMO is ‘Seva Teerth’: प्रधानमंत्री कार्यालय का नया पता ‘सेवा तीर्थ’, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

News Desk

जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री: सामाजिक, खेल और स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन

News Desk