cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

जनपद पंचायत कवर्धा में स्थायी समिति के सभापति और सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न, देखें पूरी सूची

जनपद पंचायत कवर्धा में स्थायी समिति के सभापति और सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न, देखें पूरी सूची


कवर्धा। जनपद पंचायत कवर्धा में स्थायी समिति के सदस्यों एवं सभापतियों का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा गनपत बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी और पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा की अध्यक्षता में जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई।

इस दौरान विभिन्न स्थायी समितियों के सभापति एवं सदस्यों का चयन किया गया। गणेश तिवारी को शिक्षा स्थायी समिति का सभापति चुना गया, जबकि रुपेश चंद्रवंशी को कृषि स्थायी समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई। रोशनी भरत साहू को संकर्म स्थायी समिति, रूपेंद्र सिन्हा को सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति, स्वीटी पवन बंजारे को महिला एवं बाल कल्याण स्थायी समिति, इंदु बाई पटेल को वन स्थायी समिति और अंजनी सुशील चंद्रवंशी को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण स्थायी समिति का सभापति नियुक्त किया गया।

जनपद पंचायत कवर्धा में स्थायी समिति के सभापति और सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न, देखें पूरी सूची



Related posts

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी कक्ष का किया अवलोकन

Muskan Sharma

स्वामी विवेकानंद अकादमी से चयनित पांच अग्निवीरों ने की एसपी से मुलाकात, देखें पूरी सूची

News Desk

9 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Muskan Sharma