cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 3 अगस्त को कराया जाएगा रायपुर के शासकीय आयुर्वेद कालेज में बच्चों को स्वर्णप्राशन

img 7713 1

रायपुर । रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 3 अगस्त को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर दो बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जाता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 3 अगस्त के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 30 अगस्त, 26 सितम्बर, 24 अक्टूबर, 20 नवम्बर और 18 दिसम्बर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

Related posts

कलेक्टर ने आवासीय विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यों में प्रगति नही होने पर ठेकेदार के विरूद्ध ब्लैक लिस्टेट करने और सही मॉनिटरिंग नहीं करने पर इंजीनियर के काम-काज पर कड़ी नाराजगी जताई

Muskan Sharma

देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

Muskan Sharma

मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का आज बीएल संतोष के संबोधन से होगा समापन, विनोद तावड़े की दो टूक—“सोशल मीडिया पर आक्रामक बनें जनप्रतिनिधि”

News Desk