cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

पंपा नदी में कपड़े फेंके तो होगी कार्रवाई, जुर्माना नहीं भरने पर श्रद्धालुओं पर चलेगा मुकदमा

23A 167


पथानामथिट्टा

सबरीमाला मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब पंपा नदी में कपड़े या कुछ भी फेंकना भारी पड़ सकता है. सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े फेंकने वाले श्रद्धालुओं पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का आदेश जारी हुआ है। 

सबरीमाला के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है. सबरीमाला के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने उन श्रद्धालुओं पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लागने का आदेश जारी किया है जो पंपा नदी में कपड़े फेंकते हैं। 

इस आदेश का उद्देश्य पंपा नदी को प्रदूषित होने से बचाना है. आदेश में साफ कहा गया है कि अगर कोई पंपा नदी को प्रदूषित करता है या उसमें कपड़ा या किसी भी तरह का कूड़ा फेंकता है तो उस पर तुरंत पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। 

15 दिनों में जुर्माना नहीं दिया तो चलेगा मुकदमा
वहीं, अगर कोई 15 दिनों के अंदर जुर्माना नहीं भरता है
तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाने समेत अन्य कानूनी कार्रवाई हो सकती है. ऐसे में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 279, और जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 की धारा 24 के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है। 

इस आदेश को लागू करने के लिए पंपा के ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पंपा के पुलिस विशेष अधिकारी और रानी-पेरुनाड ग्राम पंचायत के सचिव को अधिकृत अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। 



Related posts

पहाड़ों में सफर होगा आसान! केदारनाथ से मसूरी तक 8 रोपवे प्रोजेक्ट, जानें पूरी लिस्ट

News Desk

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बढ़ी चिंता, अमेरिकी FAA करेगा भारत की विमानन सुरक्षा की समीक्षा

News Desk

वोटर लिस्ट विवाद में चुनाव आयोग का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट से कहा- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं

News Desk