cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार और कार्यक्रमसमारोह और आयोजनसरकारी कार्यक्रम

राज्य सूचना आयुक्त श्री शुक्ला ने किया सूचना आयोग में ध्वजारोहण

WhatsApp Image 2024 08 16 at 2.16.49 PM 1

रायपुर। 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग कार्यालय नवा रायपुर में राज्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और राज्य के नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत को स्वतंत्र कराने में हमारे वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया जिसके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में उन्मुक्त होकर कानून के अधीन स्वतंत्र जीवन यापन कर रहे हैं। हमें वीर सेनानियों के योगदान से सीख लेनी चाहिए ताकि हम सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश के काम आ सकें।

देश की आजादी के लिए वीर जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अंग्रजों से लोहा लिया और देश को आजाद कराने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहे। ऐसे वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय रहेगा और आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना रहेगा। राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के समय राज्य सूचना आयुक्त आलोक चन्द्रवंशी, सचिव गोपाल वर्मा, उप सचिव आभा तिवारी, अवर सचिव डॉ. गीता दीवान सहित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ में रेलवे परियोजनाओं पर की चर्चा

News Desk

छत्तीसगढ़ में स्ट्रॉबेरी, धान के मुकाबले 9 गुना फायदा: लाल-लाल जशपुरिया स्ट्रॉबेरी में मेडिसिनल गुण, इसकी आमदनी से किसान बने लखपति

News Desk

आज का राशिफल 14 अगस्त 2026: किसे मिलेगा धन लाभ, किसका बढ़ेगा करियर? जानें 12 राशियों का हाल

News Desk