cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़विविध ख़बरेंसमाचार

पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को मार ली गोली

img 8218 1

बीजापुर | जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना परिसर में पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली है, जिससे जवान की मौत हो गई है. गोली चलने की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना भैरमगढ़ थाना की है.

जानकारी के अनुसार, बीजापुर के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल सोनू हपका ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. थाना परिसर में आज सुबह करीब 9 बजे पोलिए जवान ने खुद को शूट किया. घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को फ़ौरन भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने की है. हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या किन कारणों से की, पुलिस इसकी जांच कर रही है. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

Related posts

कलेक्टर-एसपी की हाईलेवल बैठक: दफ्तर और सड़कों पर अवैध प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं, सख्त कार्रवाई तय, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

News Desk

13 जुलाई को बनेगा षडाष्टक योग, इन पांच राशियों को रहना होगा सावधान

News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की राशि की अंतरित,

Muskan Sharma