cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कल रायपुर आगमन, विशेष कार्यक्रम आयोजित

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कल रायपुर आगमन, विशेष कार्यक्रम आयोजित


रायपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कल, 4 दिसंबर को अल्पकालीन रायपुर प्रवास होगा। वे प्रातः 11:00 बजे विशेष विमान से रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। यहां सैकड़ों भक्त ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत करेंगे।

शंकराचार्य आश्रम में पूजन एवं आशीर्वचन
विमानतल से स्वामी जी सीधे बोरियाकला स्थित श्री शंकराचार्य आश्रम जाएंगे। यहां वे माता राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के दर्शन और पूजन करेंगे। पूजन के बाद वे भक्तों को आशीर्वचन देंगे।

रायपुर में विशेष कार्यक्रम
आश्रम से अल्प विश्राम के बाद स्वामी जी दोपहर 12:00 बजे शगुन फार्म हाउस, फुल्हड़ पहुंचेंगे। यहां विशेष रूप से आयोजित समारोह में वे शामिल होंगे और धार्मिक संदेश देंगे।

राज्य अतिथि का सम्मान एवं सुरक्षा व्यवस्था
छत्तीसगढ़ शासन ने शंकराचार्य जी को “राज्य अतिथि” का दर्जा प्रदान किया है। उनके प्रवास को लेकर प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।

अल्प प्रवास के बाद महाराष्ट्र प्रस्थान
समारोह के उपरांत शंकराचार्य जी दोपहर 2:00 बजे विशेष विमान से नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए प्रस्थान करेंगे। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

कोरगुड़ा। स्कूल की छत गिरन से चार छात्र गंभीर रूप से घायल , तुरंत कार्रवाई करते जिला शिक्षा अधिकारी ने किया प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को सस्पेंड

Muskan Sharma

मेंटेनेंस जारी, 15 अक्टूबर से खरीदी शुरू करने मांग

Muskan Sharma

अंकित सकनी बने यूपीएससी में सफल, सीएम विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

News Desk