cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मेंटेनेंस जारी, 15 अक्टूबर से खरीदी शुरू करने मांग

dbcl 169339260864ef1ee0314b9 30augkawardha1

राम्हेपुर स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में पेराई सीजन 2022-23 में रिकवरी रेट (प्रति क्विंटल गन्ना पेराई से शक्कर उत्पादर की दर) 9.50 फीसदी से ज्यादा रहा। इसके चलते यहां गन्ना बेचने वाले 11836 किसानों को अतिरिक्त रिकवरी का 29.72 करोड़ रुपए भुगतान किया गया है।

कारखाना प्रबंधन के मुताबिक पेराई सीजन 2022- 23 में भोरमदेव कारखाने में 11836 किसानों से 346822 मीट्रिक टन गन्ना खरीदी हुई थी। गन्ना पेराई से 385528 क्विंटल शक्कर उत्पादन हुआ। कारखाना में एफआरपी (लाभकारी मूल्य) के हिसाब से गन्ना बिक्री करने वाले किसानों को 98.85 करोड़ रुपए भुगतान किया गया था। कारखानामें 9.50 फीसदी से अधिक रिकवरी आने पर केंद्र सरकार की गन्ना नीति के तहत किसानों को रिकवरी एरियर्स देना था। सीजन में 12.31 फीसदी रिकवरी रहेट रहा, जिसके चलते प्रति क्विंटल 85.70 रुपए के मान से कुल 29.72 करोड़ रुपए किसानों को भुगतान कर दिया गया है।

भोरमदेव कारखाने की स्थापना वर्ष 2002-03 में हुई थी। तब से लेकर अब तक 20 पेराई सीजन हो चुका है। इन 20 पेराई सीजन में सबसे ज्यादा रिकवरी रेट (प्रति क्विंटल गन्ना पेराई से शक्कर उत्पादर की दर) वर्ष 2022- 23 के पेराई सीजन में रहा। बीते सीजन 12.31 फीसदी रिकवरी रेट रहा, जो कि अब तक का सर्वाधिक है। इसका श्रेय किसानों को जाता है।

आगामी पेराई सीजन को लेकर कारखाने में मशीनों का मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने एमडी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने 15 अक्टूबर से गन्ना खरीदी की मांग किया था। साथ ही किसान की मृत्यु के बाद उसके परिवार के दूसरे सदस्य के नाम शेयर ट्रांसफर करने की मांग की गई।

Related posts

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

News Desk

मतगणना में तगड़ी व्यवस्था, प्रत्येक 07 टेबल के लिए अलग से अतिरिक्त सहायक रिटर्निग ऑफिसर और प्रत्येक विधानसभा के लिए 21 टेबल में रिजर्व कर्मचारी सहित 29-29 मतगणना पर्यवेक्षक, 29-29 गणना सहायक एवं 27-27 माईक्रो ऑब्जर्वर होंगे

Muskan Sharma

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में शहर के विकास के लिए 13 करोड़ 81 लाख रूपए के 96 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Muskan Sharma