cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सुबह घर पर नहीं दिखा बेटा, पिता को बाड़ी में मिली लाश

3605107 untitled 48 copy

कोरबा। जिले के ग्राम बसीबार में एक युवक की लाश घर से दूर बाड़ी में पड़ी हुई मिली है। शव के गले पर तार या रस्सी के निशान हैं। इससे गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बसीबार में शोभा सिंह यादव का परिवार रहता है। रविवार सुबह जब परिवार सोकर उठा, तो 18 साल का बेटा अमन कुमार यादव घर में नहीं देखा। जब पिता शोभा यादव उसे ढूंढने निकले, तो उसकी लाश गांव के ही दिलीप कुमार की बाड़ी में पड़ी हुई दिखाई दी। पिता ने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव और घटनास्थल का जायजा लिया। रस्सी या तार से गला घोंटने के निशान शव पर मिले हैं। थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया था। शुरुआती जांच में केस हत्या का लग रहा है।

Related posts

युवक पर चाकू से हमले का VIDEO आया सामने:बिलासपुर में बाइक सवार दोस्तों ने किया वार; गर्दन, हाथ और कमर में आई चोटें

Muskan Sharma

चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

News Desk

छत्तीसगढ़ बजट में माइक्रो-ATM,महिलाओं के लिए निगरानी पोर्टल:BSP एरिया उपभोक्ताओं का आधा हो सकता है बिजली बिल;18 साल बाद वित्तमंत्री पेश करेंगे बजट

Muskan Sharma