cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाजीवन मंत्र

स्मिता गुप्ता बनीं गुप्ता समाज महिला संगठन की जिलाध्यक्ष, इंदु गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य चुनी गईं

स्मिता गुप्ता बनीं गुप्ता समाज महिला संगठन की जिलाध्यक्ष, इंदु गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य चुनी गईं

कवर्धा। गुप्ता समाज के महिला संगठन का चुनाव शनिवार को नगर के गुप्ता सामजिक भवन में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता और इकाई अध्यक्ष गीताशरण गुप्ता के निर्देशन में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। संरक्षक के रूप में पुष्पा देवी गुप्ता, अध्यक्ष के रूप में स्मिता गुप्ता, उपाध्यक्ष के रूप में अर्चना गुप्ता, कोषाध्यक्ष के रूप में स्वेता गुप्ता, और सचिव के रूप में पूजा गुप्ता को चुना गया।

इसके अलावा, इंदु गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विशेष रूप से चुना गया है। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में पूनम, सावित्री, नेहा, अंजली, और अंकिता गुप्ता को शामिल किया गया है।

गुप्ता समाज के महिला संगठन की सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को समाज के लोगों और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष स्मिता गुप्ता ने समाज की महिलाओं के हित में कार्य करने और समाज को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने समाज के सदस्यों का विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वह समाज के इस भरोसे को कायम रखने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी:  कबीरधाम, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में अगले 2 दिन तक बूंदाबांदी के आसार

Muskan Sharma

कबीरधाम जिले के पंचायत प्रतिनिधि और महिला समूह के सदस्य सहित अन्य प्रतिभागी नई दिल्ली की स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में देखेंगे परेड

Muskan Sharma

क्षेत्रीय सरस मेला का अगाज 26 फरवरी से, सरस मेले में रंगारंग कार्यक्रम के साथ समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की लगेगी प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल