cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

कलेक्टर के आदेश को नहीं मान रहे सचिव, हड़ताल पर

img 5294 1

कोरबा। आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सचिवों को ग्रामसभा 24 जून को आयोजित करने के लिए कहा है। वहीं वेतन भुगतान नहीं होने कारण कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए जिला सचिव संघ ने इसी तिथि से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसढ़ के जिला इकाई अध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों के खाते में जारी की जाती है। निर्माण कार्य नहीं होने के लिए सचिवों को जिम्मेदार ठहराया जाना उचित नहीं है। आवास निर्माण लंबित होने के कारण जिले के 66 पंचायत सचिवों का वेतन रोक दिया है। इससे उनके परिवार के लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि हमारी तीन सूत्रीय मांग है। पहला सचिवों के लंबित वेतन को भुगतान किया जाए। दूसरा सभी सचिवों का निश्चित तिथि में वेतन दिया जाए। तीसरा एरियर्स की राशि तत्काल प्रदान किया जाए। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी हमारा हड़ताल जारी रहेगा। अध्यक्ष ने बताया कि सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है।

Related posts

पीएम आवास योजना शहरी 2.0 से साकार होगा पक्के घर का सपना : हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र

News Desk

आज का राशिफल 5 अगस्त 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

News Desk

CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने की मांग ठुकराई

News Desk