cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस परिचर्चा विचार गोष्ठी में होंगे शामिल

3814983 untitled 10 copy

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। सीएम साय प्रदेश के दौरे के साथ-साथ अन्य विभागीय कामों की भी समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर  जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय दुर्गावती बलिदान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11.15 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। यहां पर वे 12.30 बजे राजमोहिनी देवी सभा भवन में आयोजित वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस परिचर्चा विचार गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। अपरान्ह 4 बजे मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर से रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Related posts

कमजोर मानसून के बीच CM साय का बड़ा संदेश, किसानों से बोले- बारिश के अनुसार करें खेती, सरकार देगी पूरा सहयोग

News Desk

नक्सलियों का पीछा करते वक्त खाई में गिरा ASI शहीद, डिप्टी CM को बाइक से पहुंचाया था पालनार

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम: CM विष्णु देव साय ने भगवान शिव की पूजा की, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख बहनों को उपहार

Muskan Sharma