cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

ईवीएम की मतगणना के लिए गठित मतगणना दलों का किया गया द्वितीय रेंण्डमाईजेशन

826cdc9c 10b5 443e a6a7 2e8afcbc3a86 1

कवर्धा, 02 जून 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-06 के अंतर्गत आने वाले कबीरधाम जिले के लिए नियुक्त मतगणना आब्जर्वर अरूण कुमार मनहास की उपस्थिति में आज एनआईसी कक्ष में मतगणना कार्य के लिए लगे मतगणना सुपरवाईजर, गणना सहायक और माइक्रो आर्ब्जवर का द्वितीय रेंण्डमाईजेशन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मनहास को राजनांदगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-06 अंतर्गत कबीरधाम जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्र 71-पण्डरिया एवं 72-कवर्धा के लिए मतगणना आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। मतगणना आब्जर्वर मनहास की उपस्थिति में 04 तारीख को मतगणना का कार्य संपादित किया जाएगा।

मतगणना कार्य के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर का तृतीय रेण्डमाईजेशन 04 तारीख को सुबह 05 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल पंडरिया विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी श्री संदीप ठाकुर, कवर्धा श्री अनुपम टोप्पो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री नभ वर्मा उपस्थित थे।

Related posts

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती सक्रियता पर भारत का जवाब, सेशेल्स के जरिए मजबूत हुई समुद्री रणनीति

News Desk

राज्यपाल श्री हरिचंदन से उत्कल समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य भेंट

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: तेंदूपत्ता से ऑटो एक्सपो तक, आर्थिक अनुशासन और निवेश प्रोत्साहन पर सरकार का फोकस

News Desk