cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव: मतगणना कल, रायपुर दफ्तर में बीजेपी ने बनाया कंट्रोल रूम

3766255 untitled 37 copy

रायपुर।  मंगलवार को प्रदेश में लोकसभा चुनाव  की मतगणना होनी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस  दोनों ही मतगणना को लेकर अपनी-अपनी तैयारी में जुटी है। भाजपा रायपुर  में अपने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कंट्रोल रूम बना रही है। कांग्रेस भी अपनी तैयारी पूरी करने का दावा कर रही है। रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेसियों की टीम एक्टिव रहेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सहदेव ने मीडिया Media को बताया- भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता जो लोकसभा के प्रभारी रहे हैं। लोकसभा के संयोजक रहे हैं, विधानसभा का काम देख रहे थे। सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में रहेंगे। एक कंट्रोल रूम की स्थापना रायपुर में रहेगी, यहां सभी वरिष्ठ नेता और मैं भी मौजूद रहूंगा।

जानकारी के मुताबिक भाजपा के कंट्रोल रूम में चुनाव समिति से जुड़े हुए नेता होंगे। लीगल टीम मौजूद रहेगी ताकि किसी तरह के विवाद की स्थिति में फौरन एक्शन लिया जा सके। हर लोकसभा, विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपने मतगणना प्रभारी नियुक्त किए हैं जो प्रदेश भाजपा कार्यालय को पूरे दिन रिपोर्ट करेंगे। हर नेता को मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने तक सेंटर्स में ही रहने कहा गया है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में अब तक 330.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय

News Desk

मदर्स डे…सुपेबेड़ा की 80 माताओं के संघर्ष की कहानी:किडनी खराब होने से उजड़े सुहाग; अब घर चलाना भी मुश्किल,पर संवार रहीं बच्चों की जिंदगी

Muskan Sharma