cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय का दूसरा जनदर्शन 4 जुलाई को

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है।

इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे।
सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के  निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले  जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

खाद्य विभाग के एप का सच: सही ढंग से काम नहीं करने के कमेंट अधिक, प्ले स्टोर में रेटिंग मात्र 3.4

Muskan Sharma

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 लाख रुपये की साइबर ठगी में दिल्ली से तीन आरोपी गिरफ्तार, सीए भी शामिल

News Desk

कवर्धा: डरावनी थीम वाली गुफा और 14 फीट दुर्गा प्रतिमा बनी श्रद्धालुओं की आस्था का मुख्य आकर्षण

News Desk