cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

27 जुलाई से शनि वक्री: इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क, करियर-धन में आ सकती हैं चुनौतियां

124 15


27 जुलाई से शनि देव मीन राशि में वक्री होने वाले हैं. यानी इस दिन शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी, जो कि 11 दिसंबर तक जारी रहेगी. इस बीच 30 जुलाई से सावन का महीना भी शुरू होने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि सावन माह में शनि की टेढ़ी चाल चार राशियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि की चाल पलटते ही चार राशियों के दिन पलट जाएंगे. इन राशियों करियार, व्यापार और आर्थिक मोर्चे पर नुकसान झेलना पड़ सकता है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए वक्री शनि कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ा सकता है. नौकरी करने वालों पर अचानक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति भी बन सकती है. कारोबार में नए निवेश से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि धन फंसने की आशंका बनी रह सकती है. इस दौरान किसी भी विवाद या अनावश्यक बहस से दूरी रखना बेहतर रहेगा.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सावधानी का संकेत दे रहा है. अचानक बढ़ने वाले खर्च बजट को प्रभावित कर सकते हैं. परिवार में किसी बात को लेकर तनाव या मतभेद की स्थिति भी बन सकती है. स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक रहेगा.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए वक्री शनि व्यापारिक गतिविधियों में परीक्षा का समय ला सकता है. लाभदायक दिखने वाले सौदे भी अटक सकते हैं. साझेदारी के कामों में सावधानी जरूरी रहेगी और किसी को धन उधार देने से बचने की सलाह दी गई है. इस अवधि में वाणी पर संयम बनाए रखना और हर आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेना अधिक लाभकारी रहेगा.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को वक्री शनि के दौरान मानसिक तनाव और कार्यों में देरी का सामना करना पड़ सकता है. बनते हुए काम अंतिम समय में अटक सकते हैं, जिससे निराशा बढ़ सकती है. अनिद्रा और अनजाने भय जैसी स्थितियां भी परेशान कर सकती हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से दूरी बनाए रखना और किसी भी प्रकार के नए निवेश से बचना इस अवधि में बेहतर माना गया है.



Related posts

Chhattisgarh moves towards self-sufficiency in edible oil: खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती

News Desk

राजस्व पखवाड़ा के पहले दिन किसानों और ग्रामीणों से 479 आवेदन मिले 309 आवेदनों का हुआ निराकरण

Muskan Sharma

विद्यार्थियों और नागरिकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने का किया आह्वान

News Desk