cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध राजस्व विभाग की कार्रवाई

1719822327 9b68df192da072a7bd45

उड़ीसा राज्य निर्मित 24.4 लीटर शराब जप्त

आबकारी राजस्व सुरक्षा तथा आबकारी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन में आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में शनिवार को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम बागबाहरा द्वारा भुसडी घाट, साल्हेभाठा पहुँच कर छापामार कार्रवाई करते हुए होमेश डडसेना निवासी ग्राम परकोट थाना जोंक के आधिपत्य से एक प्लास्टिक बोरी में जेब्रा छाप के 51 पाउच और हिरन छाप के 71 पाउच कुल 122 पाउच कुल 24.40 लीटर उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब, कीमत 4880 रुपए बरामद कर जप्त किया गया तथा आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34 (2), 36, 59 (क) के तहत गैर जमानतीय प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

उपरोक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक शिव शंकर नेताम तथा आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बागबाहरा विकास बढेंद्र के नेतृत्व में की गयी जिसमें आबकारी स्टॉफ महासमुंद का विशेष योगदान रहा।

Related posts

ATM मेंटेनेंस करने पहुंचे कर्मचारी तो हुआ चोरी का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार

Muskan Sharma

CG में बेरोजगार युवाओं से ₹6.5 करोड़ की ठगी का खुलासा, बस्तर के 27 आरोपी पहुंचे जेल

News Desk

बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त, 1 अगस्त से लागू होगी योजना

News Desk