cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज से लागू होने वाले तीन नए कानून के प्रसार–प्रचार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

d276f726 78cc 4b20 be11 7fc33893c7a8 1

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज से लागू होने वाले तीन नए कानून के प्रसार–प्रचार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा के नवीन पुलिस थाना भवन परिसर से तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS ), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS ) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रसार–प्रचार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा, विकास और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करना है।

जागरूकता रथ के माध्यम से जनता को इन कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी, जिससे वे इनके लाभ और महत्व को समझ सकें। सरकार पूरी तरह से इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और हमें उम्मीद है कि इनसे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related posts

नवा रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के रीजनल ऑफिस का उद्घाटन

Muskan Sharma

CG में पुलिस इनफॉर्मर की हत्या

Muskan Sharma

कवर्धा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भरा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फॉर्म, प्रदेशवासियों से भी डेटा अपडेट करने की अपील

News Desk