cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

अमेरिका जाने की तैयारी है? वीजा इंटरव्यू अपॉइंटमेंट से पहले जान लें नया नियम

26A 175


 नई दिल्ली

अमेरिका जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने दुनियाभर में वीजा अपॉइंटमेंट प्रक्रिया में अस्थायी बदलाव किया है. अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, दुनिया भर के अमेरिकी दूतावासों और कांसुलेट में कर्मचारियों के लिए एक वैश्विक ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है. इसके चलते वीजा इंटरव्यू के अपॉइंटमेंट को ट्रेनिंग शेड्यूल के हिसाब से बदला जा रहा है। इस बदलाव का असर उन आवेदकों पर पड़ रहा है, जिनके इंटरव्यू पहले से तय थे. कुछ आवेदकों को ईमेल के जरिए बताया गया है कि उनका अपॉइंटमेंट दोबारा निर्धारित किया जाएगा. उन्हें नई तारीख की जानकारी बाद में दी जाएगी।

क्यों बदली जा रही है वीजा प्रक्रिया?
अमेरिकी विदेश विभाग ने ट्रेनिंग की पूरी समय सीमा या कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अभी साझा नहीं की है. विभाग के मुताबिक, इसका मकसद वीजा आवेदकों की व्यापक और समान तरीके से जांच सुनिश्चित करना है. ट्रेनिंग में अधिकारियों को ऐसे आवेदकों की पहचान करने पर भी जोर दिया जा रहा है, जिनके अमेरिका में सार्वजनिक सुविधाओं और सरकारी लाभों पर निर्भर होने की आशंका हो सकती है. इससे वीजा जांच प्रक्रिया और सख्त होने के संकेत मिल रहे हैं। 

ट्रंप प्रशासन का इमिग्रेशन पर सख्त रुख
यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका की इमिग्रेशन नीति को सख्त किया है. सरकार अवैध प्रवासन पर कार्रवाई के साथ वीजा और ग्रीन कार्ड रद्द करने तथा कुछ आवेदनों को अलग-अलग आधार पर खारिज करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 

गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका में हुए फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बाद भी इमिग्रेशन नीति को लेकर बहस तेज हुई है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इन कदमों का मकसद अमेरिका की घरेलू सुरक्षा मजबूत करना है। 

कोर्ट से भी लगा झटका
इमिग्रेशन नीति को अदालतों में भी चुनौती मिली है. हाल ही में एक अमेरिकी जज ने 75 देशों के नागरिकों को इमिग्रेंट वीजा जारी करने पर रोक लगाने वाली ट्रंप प्रशासन की नीति को खारिज कर दिया. अदालत ने माना कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पास ऐसा फैसला लेने का पर्याप्त वैधानिक अधिकार नहीं था. फिलहाल प्रभावित आवेदकों को नई अपॉइंटमेंट तारीख का इंतजार करना होगा. अमेरिकी विदेश विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह बदलाव कब तक जारी रहेगा। 

 



Related posts

PM मोदी ने तमिलनाडु में खोले विकास के नए रास्ते, मेट्रो-रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन

News Desk

Pariksha Pe Charcha 2026: महासमुंद की बिटिया सृष्टि साहू का सवाल बना छत्तीसगढ़ का गौरव, सीएम साय ने कहा छत्तीसगढ़ की बेटी बढ़ा रही मान

News Desk

Air India-Express के पायलटों पर बढ़ी सख्ती, अब सभी का होगा साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट; जानें वजह

News Desk