cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

धमतरी मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर, पुलिस का दावा

3666068 untitled 71 copy

धमतरी। एकावरी के जंगल मे पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक थाना बोराई क्षेत्रान्तर्गत एकावरी के जंगल में मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डीविजन के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर एसटीएफ.,डीआरजी. धमतरी,डीआरजी. गरियाबंद एवं सीआरपीएफ.211 बटा.की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्च अभियान के दौरान रात्रि में पुलिस एवं माओवादियों के बीच में रुकरूककर करीब आधे घंटे तक मुड़भेड़ हुई।सभी पुलिस जवान सुरक्षित है।

मुठभेड़ में जगह-जगह पर मिले खून के धब्बे से कई नक्सलियों घायल एवं मृत होने की संभावना है। रात के अंधेरे एवं घने जंगलों,पहाड़ का लाभ उठाकर नक्सली अपने घायल एवं मृत साथियों को लेकर भागने में हुए सफल। वही घटनास्थल से बीजीएल,जिंदा ग्रेनेड, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री,नक्सली बेनर,नक्सली साहित्य,माओवादी वर्दी,सोलर प्लेट, वायर बंडल दवाईयां एवं अन्य खाने पीने एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

Related posts

विश्व पोलियो दिवस पर CG में जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविरों से दिया जाएगा संदेश

News Desk

सरगुजा SSP की फर्जी फेसबुक आईडी से सावधान, साइबर ठग सक्रिय; लोगों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट

News Desk

सेवा और समर्पण भाव के कारण भारतीय डॉक्टरों को देश के बाहर भी मिलता है सम्मान – श्री डेका

News Desk