cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

अधिकारी मनोज सोनी को आज फिर PMLA कोर्ट में पेश करेगी ED, खत्म हो रही रिमांड

3717723 untitled 13 copy

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 140 करोड़ के कस्टम राइस मिलिंग घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) मार्कफेड के पूर्व एमडी और आईटीएस अधिकारी मनोज सोनी को आज रायपुर की PMLA कोर्ट में पेश करेगी। ED रिमांड खत्म होने पर आज दोपहर में सोनी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED ने मनोज सोनी को 30 अप्रैल को गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया था।

जहां कोर्ट ने उन्हें 4 मई तक ED रिमांड पर भेजा था। 4 मई को सुनवाई के बाद मनोज सोनी को फिर कोर्ट में पेश किया जहां 10 मई तक फिर सोनी को 6 दिन के ED रिमांड पर भेजा था। ED आज फिर मनोज की रिमांड लेने कोशिश करेगी। ED का आरोप है कि मार्कफेड के अधिकारी और राज्य चावल मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मिलकर कस्टम मिलिंग घोटाले को अंजाम दिया है। इसके लिए अधिकारी और मिलर्स ने विशेष प्रोत्साहन राशि का दुरुपयोग किया है।

करोड़ों की रिश्वत कमाने की साजिश रची है। ED हिरासत के दौरान मनोज सोनी से कमीशन के बारे में सवाल-जवाब किए है।

Related posts

न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी : अब 18 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन

Muskan Sharma

​धमतरी को मिली बड़ी सौगात: कृषि विज्ञान केंद्र में माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण

News Desk

सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर इसकी पहचान करना बहुत जरूरी-सांसद श्री संतोष पाण्डेय

Muskan Sharma