cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, कहा—“पंडरिया को बनाएंगे आदर्श नगर”

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, कहा—“पंडरिया को बनाएंगे आदर्श नगर”


कवर्धा/पंडरिया। नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत चल रहे विकास और अधोसंरचना निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु आज जनपद पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। साथ ही जनशिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

विधायक भावना बोहरा ने जल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की और गर्मी के मद्देनजर नगरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ आमजन तक पारदर्शिता के साथ पहुँचना चाहिए।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। कांग्रेस शासनकाल में रुके हुए कार्य अब गति पकड़ चुके हैं। पंडरिया को आदर्श नगर के रूप में विकसित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, कहा—“पंडरिया को बनाएंगे आदर्श नगर”

उन्होंने बताया कि विगत 15 महीनों में पंडरिया नगर को लगभग 24 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। इनमें बहुप्रतीक्षित हरिनाला पुल के निर्माण हेतु 76 लाख रुपये की स्वीकृति, नई आवासीय योजनाएं, महतारी वंदन योजना के तहत 5000 महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता, 2400 से अधिक आवास, 5200 राशन कार्ड और 5300 नागरिकों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य लाभ शामिल हैं।

विधायक ने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के बजट में मुख्यमंत्री द्वारा पंडरिया नगर के लिए 16.63 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। अधोसंरचना मद के अंतर्गत 3.14 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिससे नगर में व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। बैठक में नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, सभी पार्षदगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Related posts

‘गांव चलो अभी’ अभियान के तहत खैरबना, स. लोहारा और छोटूपारा में जागरूकता कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने किया ग्रामीणों से संवाद

News Desk

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर ज़िला जेल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

Muskan Sharma

कवर्धा में तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत:3 स्कूली छात्रों का फटा सिर, एक की हालत गंभीर, स्कूल जाते समय हुआ हादसा

Muskan Sharma