cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़विविध ख़बरें

कवर्धा में तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत:3 स्कूली छात्रों का फटा सिर, एक की हालत गंभीर, स्कूल जाते समय हुआ हादसा

whatsapp image 2024 02 21 at 105834 am 1708500767

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार 3 स्कूल छात्र घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों से सिर पर चोटें आई हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, तीन छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर सुबह 10 बजे स्कूल जा रहे थे। तभी कैलाश नगर से जेवड़न कला जाने वाली मार्ग पर स्कूटी सवार महिला से भिड़ गए। हादसा इतना तेज था कि तीनों छात्र सिर के बल जमीन पर गिर गए।

तीनों छात्र का फटा सिर

जिससे तीनों का सिर फट गया और लहूलुहान हो गए। स्थानीय पत्रकार दीपक ठाकुर ने घायल छात्रों को सिर को कपड़े से बांधा और डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

एक छात्र की हालत गंभीर

वहीं, स्वामी करपात्री स्कूल के 9वीं के छात्र शिव नारायण सिंह राजपूत की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है। जबकि छात्र विनायक सोनी सरस्वती शिशु मंदिर और फिमेश मेरावी स्वामी करपात्री स्कूल के 9वीं कक्षा में पढ़ रहा है।

जागरुकता के बाद भी अमल नहीं

कवर्धा में यातायात पुलिस 15 दिनों तक यातायात नियमों को लेकर जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने में जुटी रही, ताकि सड़क हादसों में कमी आए। लोगों की जान बच सके। लेकिन लोगों में जागरूकता कहीं नजर नहीं आ रही, बल्कि तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हादसे हो रहे हैं।

Related posts

SP ने किया 3 थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Muskan Sharma

बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर ने आदेश जारी कर अपराधी को किया जिला बदर

Muskan Sharma

JCCJ का हो सकता है BJP में विलय:दिल्ली में अमित जोगी ने की गृहमंत्री शाह से मुलाकात; कार्यकर्ताओं को निर्णय का इंतजार

Muskan Sharma