cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

लापरवाही पड़ी भारी:खुदाई के बाद पंचायत ने गड्ढा खुला छोड़ा, नहा रहे दो बच्चों की डूबने से मौत

1 1714786362

ग्राम पंचायत दशरंगपुर में पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दलदल फंसे शवों को निकाला। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम हुआ। घटना को लेकर परिजनों में का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

मृतक दुर्गेश पिता संतराम चंद्राकर (12) और रितेश पिता राधेश्याम साहू (12) दोनों बजरंग चौक दशरंगपुर के रहने वाले थे। गुरुवार शाम दोनों नहाने के लिए बस्ती से करीब 1 किलोमीटर दूर डबरी के पास गए थे। लेकिन वापस घर नहीं जा पाए।

परेशान परिजनाें ने बस्ती में आसपास बहुत ढूंढा, लेकिन दोनों नहीं मिले। तभी रात में ही ढूंढते हुए डबरी के पास पहुंचे, तो वहां किनारे पर कपड़े रखे थे। कपड़े देखकर परिजन बिलखने लगे। सूचना पर दशरंगपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया।

image 33 1714786395

इस गड्ढे को देखकर ही बताया जा सकता है कि मौत की तैयारी थी
ग्राम दशरंगपुर में मुरूम के लिए बेतरतीब तरीके से गड्ढे खोदे गए हैं। इस गड्ढे की गहराई करीब 8 फीट है। मुरूम की अवैध खोदाई से हुए इस गड्ढे को देखकर बताया जा सकता है कि मौत की तैयारी थी। घटना को लेकर जवाबदेही तय होना चाहिए।

शहर समेत जिले में कई ऐसे जगह हैं, जहां निजी व सरकारी जमीनों से मुरूम की अवैध खोदाई हो रही है। ग्राम तारो, खैरबना कला में ही प्राइवेट स्कूल के पीछे निजी जमीनों से मुरूम उत्खनन कर अवैध तरीके से बेची जा रही है। रात के वक्त मुरूम से भरे हाइवा इस रोड पर दौड़ते आसानी से देखे जा सकते हैं। लेकिन खनिज विभाग को यह दिखाई नहीं देता।

Related posts

दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

News Desk

स्वामित्व योजना : सुशासन दिवस पर होगा अधिकार अभिलेखों का वितरण

News Desk

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई महीने में होंगे जारी

Muskan Sharma