cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई महीने में होंगे जारी

3656336 untitled 33 copy

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 मई तक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर सकती है। बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने के बाद अब मूल्यांकन का काम चल रहा है। मंडल चेयरमैन रेणु पिल्लै वीडियो कॉन्फ्रेंस कर केन्द्राध्यक्षों को 14 अप्रैल तक मूल्यांकन का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि इस बार 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्र और 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। रेणु पिल्लै मूल्यांकन को लेकर केन्द्राध्यक्षों से चर्चा कर रही हैं।

उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि 14 अप्रैल तक मूल्यांकन को खत्म किया जाए, ताकि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया जा सके। 10वीं और 12वीं के लिए अब तक लगभग 85 से 90 फीसदी मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। मूल्यांकन पूरा होते ही रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी की जाएंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हर हाल में 10 मई के पहले दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related posts

छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय आज देखेंगे ‘हनुमान अंश’, फिल्म से जुड़ा खास कार्यक्रम

News Desk

सेवा सेतु की त्वरित सेवा से 6 दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

News Desk

विश्व आदिवासी दिवस : 9 अगस्त को CG में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर

Muskan Sharma