cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़समाचारस्थानीय समाचार

रायपुर में हाईवा की टक्कर से एक स्कूली छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल; ग्रामीणों ने हाईवा को आग लगाई

रायपुर में हाईवा की टक्कर से एक स्कूली छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल; ग्रामीणों ने हाईवा को आग लगाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम उगेतरा में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक स्कूली छात्र की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब मुरूम से भरा एक तेज रफ्तार हाईवा ने दो स्कूली छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र सुबह के समय ग्राम तोरला स्थित अपने स्कूल जा रहे थे। अचानक सामने से आ रहे हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर दे दी। इस टक्कर के कारण एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हाईवा को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हाईवा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

गुड़ली स्कूल में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम हुआ

Muskan Sharma

कार की टक्कर से दो की मौत मामले में तखतपुर CMO पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल

News Desk

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन- मुख्यमंत्री श्री साय

Muskan Sharma