cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

लोहारीडीह आगजनी कांड में नया खुलासा: गिरफ्तार 167 में से 32 निर्दोष, जल्द होंगे रिहा!

लोहारीडीह आगजनी कांड में नया खुलासा: गिरफ्तार 167 में से 32 निर्दोष, जल्द होंगे रिहा!


कवर्धा। लोहारीडीह आगजनी और हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। कवर्धा पुलिस ने मामले में गिरफ्तार 167 लोगों में से 32 को निर्दोष मानते हुए जिला अदालत में उनकी रिहाई के लिए आवेदन किया है। कवर्धा के प्रभारी एसपी धर्मेन्द्र सिंह छवई ने बताया कि जांच में 24 से अधिक लोगों का हत्या-आगजनी मामले से कोई लेना-देना नहीं पाया गया है। इन लोगों की पहचान कर लिया गया है और चालान में इसका जिक्र करते हुए रिहाई की मांग की गई है।

गौरतलब है कि लोहारीडीह गांव में सरपंच कचरू उर्फ शिवकुमार साहू की संदिग्ध मौत के बाद 15 सितंबर को रघुनाथ साहू के घर पर हमला किया गया, जिसमें रघुनाथ साहू की जलकर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 167 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि, जांच के बाद 32 निर्दोष लोगों का नाम सामने आया, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी को जल्द रिहा किया जा सकता है।

इस पूरे मामले में विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि कई निर्दोष लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था, जिनका घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं था। अब निर्दोष पाए गए 32 लोगों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण

Muskan Sharma

कवर्धा: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, टला

News Desk

राशनकार्ड: नवीनीकरण के लिए 10 हजार ने नहीं किया आवेदन

Muskan Sharma