cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कवर्धा: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, टला

यात्रियों से भरी राजधानी बस पलटी, एक की मौत, पांच घायल – चालक फरार


कवर्धा। ग्राम मजगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ी दुर्घटना टल गई। विसर्जन में शामिल ग्राम मजगांव निवासी रमेश पटेल (38 वर्ष), पिता गिरधारी पटेल तालाब में तैरते समय अचानक गहरे पानी में फंस गए। उनकी धोती दोनों पैरों में उलझ गई, जिससे वे तैर नहीं पाए और डूबने लगे।

स्थिति गंभीर होती देख पिपरिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 88 देवा चंद्रवंशी तथा सिविलियन सहयोगी दीपक चंद्रवंशी ने बिना देर किए साहस का परिचय दिया। दोनों ने तुरंत तालाब में कूदकर रमेश पटेल को सुरक्षित बाहर निकाला।

उनकी त्वरित सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया। उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस कर्मी और सिविलियन की इस वीरता की सराहना करते हुए उन्हें जीवनरक्षक की उपाधि दी।



Related posts

ऑपरेशन मुस्कान: लखनऊ से नाबालिग अपहृत बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

News Desk

एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर विधायक भावना बोहरा बोलीं : “यह परिणाम बिहार की जनता के विकास के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक”

News Desk

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकला भव्य यूनिटी मार्च, सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों-विद्यार्थियों ने 08 किलोमीटर पदयात्रा कर बने सहभागी

News Desk