cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

NDA संसदीय दल की बैठक : नरेंद्र मोदी चुने गए एनडीए संसदीय दल के नेता, चंद्रबाबू नायडू-नीतीश की मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव

6662ad2f33e5b pm modi 074814374 16x9 1

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ-साथ कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA ब्लॉक भी लगातार दिल्ली में बैठकें कर रहा है. आज नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. बताया जा रहा है कि मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तीसरी बार बहुमत हासिल कर लिया है. एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें जीती हैं. हालांकि, बीजेपी अकेले बहुमत (272) के आंकड़े को नहीं छू पाई और उसे 240 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. विपक्षी INDIA ब्लॉक ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है.

नरेंद्र मोदी चुने गए NDA संसदीय दल के नेता

नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है. शुक्रवार को पुराने संसद भवन में एनडी संसदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा. इस दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया. प्रस्ताव के दौरान टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे.

1 1 0

मंच पर मौजूद हैं ये नेता

1. अनुप्रिया पटेल
2. जीतनराम मांझी
3. चिराग पासवान
4. एकनाथ शिंदे
5. अजित पवार
6. नीतीश कुमार
7. चंद्रबाबू नायडू
8. एचडी कुमारस्वामी
9. पवन कल्याण
10. अमित शाह
11. जेपी नड्डा
12. राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

Related posts

गैस सिलेंडर खरीदते ही ₹500 का फायदा! सरकार की इस योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?

News Desk

COP28 में शामिल होने दुबई पहुंचे PM मोदी:आज वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट को संबोधित करेंगे; क्लाइमेट फाइनेंस पर होगी चर्चा

Muskan Sharma

सैन्य अभियंता सेवा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अजय कुमार जैन को मिली महानिदेशक (कार्मिक) की जिम्मेदारी

News Desk