cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मानसून : छत्तीसगढ़ में आज हो सकती है मानसून की एंट्री, कई जिलों में अंधड़ चलने और बारिश का अलर्ट

monsoon 1

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आज (7 जून) बस्तर पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को मानसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में सक्रिय हो गया है। शुक्रवार तक मानसून इन राज्यों के बचे हुए क्षेत्रों के अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा। रायपुर में 11-12 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।

इस साल मानसून अपने तय समय से पहले पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की तय तारीख 10 जून है। आज रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश और बादलों की वजह से दिन का तापमान सभी जगहों पर सामान्य रह सकता है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज (7 जून) रायपुर में शाम या रात में तेज हवा के साथ अंधड़ और हल्की बारिश हो सकती है। इससे मौसम ठंडा होगा। शनिवार को दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। वहीं, आज पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की से माध्यम बारिश होगी।

Related posts

वनांचल क्षेत्र की गर्भवती माताओं को मेगा हैल्थ शिविर में मिलेगी विशेष सुविधा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशों का क्रियान्वयन शुरू

Muskan Sharma

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

Muskan Sharma

माओवादियों के ट्रेनिंग कैम्प धवस्त किए गए

Muskan Sharma