cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

7 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, शासन की नई पुनर्वास नीति पर जताया भरोसा

7 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, शासन की नई पुनर्वास नीति पर जताया भरोसा


कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 7 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपत्ति रमेश उर्फ आटम गुड्डू (29) और सविता उर्फ लच्छी पोयम (21) ने आज कबीरधाम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

दोनों बीते आठ वर्षों से एमएमसी क्षेत्र में सक्रिय रहकर नक्सली गतिविधियों में संलग्न थे। रमेश प्लाटून नंबर 01, एमएमसी जोन, जीआरबी डिवीजन का सक्रिय सदस्य था जबकि सविता टांडा एरिया कमेटी से जुड़ी हुई थी। वर्ष 2019 में रमेश भोरमदेव थाना क्षेत्र के बकोदा जंगल में हुई मुठभेड़ में घायल भी हुआ था।

आत्मसमर्पण की इस प्रक्रिया में पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य (IPS) के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान की अहम भूमिका रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी नक्सल ऑप्स संजय ध्रुव, पंकज पटेल और कृष्ण कुमार चंद्राकर ने भी इस सफलता में योगदान दिया।

आत्मसमर्पण के बाद सरकार द्वारा दंपत्ति को तत्काल ₹25,000 प्रति व्यक्ति की प्रोत्साहन राशि दी गई। पुनर्वास योजना के तहत अन्य लाभ शीघ्र ही प्रदान किए जाएंगे।

इस घटनाक्रम के बाद कबीरधाम जिले में अब तक कुल 11 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनमें से 10 इनामी हैं। यह सरकार की नक्सल नीति की एक बड़ी जीत मानी जा रही है।



Related posts

योजना का लाभ लेने के लिए फार्म जमा कर रही महिलाएं

Muskan Sharma

कवर्धा में कलेक्ट्रेट घेराव और किसान आंदोलन को लेकर हाई अलर्ट, 700 जवान तैनात – ड्रोन से होगी निगरानी, प्रशासन ने बनाए सेक्टर

News Desk

राजनांदगांव ​​​​​​​लोकसभा का रिजल्ट:पूर्व सीएम भूपेश बघेल हुए पीछे, BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय 49020 वोटों से आगे

Muskan Sharma