cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

BJP की दूसरी सूची में 19 जिलाध्यक्षों के नाम आज होंगे घोषित: ओबीसी वर्ग को मिलेगा लाभ

BJP की दूसरी सूची में 19 जिलाध्यक्षों के नाम आज होंगे घोषित: ओबीसी वर्ग को मिलेगा लाभ


रायपुर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज 19 जिलों के अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी करेगी। अब तक 36 में से 15 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, जिनमें ओबीसी वर्ग को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।

सूत्रों के मुताबिक, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर की जा रही है। दूसरी सूची में जिन जिलों के नाम शामिल होंगे, उनमें गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, अंबिकापुर, बिलासपुर शहर, ग्रामीण, जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोडागांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान, नारायणपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी और कोरिया शामिल हैं।

प्रदेश संगठन ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही हैं।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

‘शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य’, टंक राम वर्मा ने कहा- गुरु का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता

News Desk

कर्नाटक में नए विवाद से कांग्रेस घिरी, बसवराज रायरेड्डी के बयान पर BJP का तीखा हमला

News Desk

शत्-प्रतिशत श्रमिकों को मिले शासन की योजनाओं का लाभ

Muskan Sharma