cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, IED ब्लास्ट से जवानों का वाहन उड़ाया, कई शहीद, मुठभेड़ जारी

बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला, IED ब्लास्ट से जवानों का वाहन उड़ाया, कई शहीद, मुठभेड़ जारी


बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने जवानों से भरे एक वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हमले में कई जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कुछ जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह हमला बीजापुर के कुटरू मार्ग पर हुआ है, जहां अभी भी मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारिक तौर पर शहीद जवानों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि शहीद जवानों की संख्या 10 से अधिक हो सकती है।

घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को रवाना कर दिया गया है। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घटना को लेकर राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उच्च न्यायालय ने आरोपियों की याचिकाएं खारिज की

Muskan Sharma

CG में नकली नोटों पर पुलिस का शिकंजा, ₹12.50 लाख की करेंसी के साथ तीन आरोपी दबोचे

News Desk

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी

News Desk