cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सरेंडर नक्सली की हत्या, ग्रामीणों के बीच फैली सनसनी

3646839 untitled 35 copy

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. नक्सलियों ने कायराना हरकत करते हुए एक ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या कर दी है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है. घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी ने की है. मिली जानकारी के अनुसार, छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तुरूसमेटा गांव के एक ग्रामीण की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है. मृतक ग्रामीण आत्मसमर्पित नक्सली बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

Related posts

गरुड़ पुराण में गर्भवती महिला और बच्चों के अंतिम संस्कार को लेकर क्या नियम हैं?

News Desk

CG Weather Update: पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू, IMD ने गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी

News Desk

सूर्य गोचर से बदलेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

News Desk