cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई

सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई


कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लिया। उक्त चुनाव में नितिन नवीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट कर उन्हें नवदायित्व की बधाई और यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

सांसद पांडेय ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नवीन का राजनीतिक जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की जीवंत मिसाल रहा है। छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों तक, उन्होंने हर भूमिका को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में उन्होंने हमारा कुशल मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में बीते चुनाव में शानदार जीत हासिल हुई। अब वे देशभर के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।



Related posts

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू: सीएम साय बोले— किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प

News Desk

कनाडा पुलिस की जांच से बड़ा खुलासा! भारत पर ट्रूडो के आरोपों पर उठे सवाल, सामने आई नई सच्चाई

News Desk

स्कूल बैग और बोरे में टुकड़ों में मिली युवक की लाश, पुलिस मौके पर पहुंची

Muskan Sharma