cgdemandium.com
विविध ख़बरें

MP में 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे लगेंगे स्कूल:शीतलहर के चलते बदली टाइमिंग; कल कई जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट

new project 2024 01 08t194118796 1704723087
comp 57 1704731991
मध्यप्रदेश में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। अब 20 जनवरी तक स्कूल सुबह 10 बजे से ही संचालित होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय और अशासकीय स्कूलों के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

CM डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

whatsapp image 2024 01 08 at 110934 pm 1704736056

इधर, मध्यप्रदेश में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा। हालांकि भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में चार दिन के बाद धूप खिली। इससे दिन के टेम्प्रेचर में 6 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। भोपाल में एक ही दिन में पारा 6.8 डिग्री तक बढ़कर 24.3 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 3 दिन से राजधानी में पारा 20 डिग्री के नीचे ही था।

इंदौर में भी 6.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 26.3 डिग्री रहा। ग्वालियर में हल्की बढ़ोतरी हुई और यह 20.2 डिग्री रहा। उज्जैन में 26 डिग्री और जबलपुर में तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।

इससे पहले आज भी भोपाल, रायसेन, ग्वालियर, पचमढ़ी, खजुराहो, भिंड समेत कई शहरों में सुबह कोहरा छाया रहा। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।

रायसेन में पौधों की पत्तियों पर ओस जमी नजर आई।
रायसेन में पौधों की पत्तियों पर ओस जमी नजर आई।

ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, खजुराहो भी ठिठुरा

सोमवार को ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां टेम्प्रेचर 20.5 डिग्री दर्ज किया गया।

यहां तापमान 25 डिग्री से रहा कम

नौगांव, टीकमगढ़, दमोह, गुना, रीवा, उमरिया, नर्मदापुरम, सागर, सतना, रायसेन, सीधी, नरसिंहपुर, पचमढ़ी, धार और मलाजखंड में दिन का तापमान 25 डिग्री से कम रहा।

इन जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, रतलाम, हरदा, सागर समेत भोपाल संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मंगलवार सुबह ग्वालियर-चंबल संभाग में मध्यम से घना कोहरा भी रहेगा।

भिंड में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। वाहनों को दिन में लाइट चलाना पड़ी।
भिंड में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। वाहनों को दिन में लाइट चलाना पड़ी।

बड़े शहरों में रविवार रात का पारा

भोपाल14.8 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
इंदौर14.8
ग्वालियर7.9
जबलपुर14.4
उज्जैन15.4

(प्रदेश में रविवार रात सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में रहा। सबसे ज्यादा 15.6 डिग्री नर्मदापुरम में दर्ज हुआ।)

comp 13 2 1704686619

आज से नया सिस्टम एक्टिव मौसम वैज्ञानिक साहू ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम उत्तर प्रदेश के ऊपर है। दूसरा इंडो साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के ऊपर है। वहीं, गुजरात से यूपी तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस वजह से मध्यप्रदेश का मौसम भी बदला हुआ है। बारिश, कोहरा और हवाएं चल रही हैं। अगले दो दिन तक सिस्टम की एक्टिविटी रहेगी। 8 जनवरी को फिर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है, जो 12 जनवरी तक रहेगा। इससे भी कोहरा और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

comp 1 7 1704685908

धर्मशाला से भोपाल में 2 डिग्री कम टेम्प्रेचर
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। इस तरह धर्मशाला की तुलना में भोपाल में 2 डिग्री की गिरावट रही। जम्मू के कटरा में 18.8 और बनिहाल में 19.6 डिग्री पारा रहा, जबकि उज्जैन में अधिकतम तापमान 19.8, सागर में 17.4, रायसेन में 17.8 और गुना में 18.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

comp 15 1704690441

रविवार को ऐसा रहा मौसम…

Related posts

PM ने असम में मां कामाख्या कॉरिडोर का शिलान्यास किया:काशी और महाकाल कॉरिडोर की तरह विकसित होगा, 498 करोड़ रुपए खर्च होंगे

Muskan Sharma

टीचर की पिटाई से चौथी क्लास के छात्र की मौत:धूप में मुर्गा बनाए रखा, पीठ पर रखी थी ईंट; साथी बोले-हिलता तो पीटने लगते

Muskan Sharma

PM बोले-140 करोड़ भारतीयों के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की:तिरुपति मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे; तेलंगाना में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

Muskan Sharma