cgdemandium.com
विविध ख़बरें

PM बोले-140 करोड़ भारतीयों के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की:तिरुपति मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे; तेलंगाना में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

modii3 1701057082

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना के तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। वे यहां भगवान वेंकटेश्वर की विशेष पूजा में शामिल हुए। PM ने तिरुपति मंदिर की अपनी तस्वीरें पोस्ट करके लिखा- ‘तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।’

PM 3 दिन के तेलंगाना दौरे पर हैं। इस बीच कल (26 नवंबर) रात वे तिरुपति पहुंचे। PM की यात्रा के मद्देनजर तिरुपति देवस्थानम ने घोषणा की है कि 27 नवंबर को VIP दर्शन रद्द रहेगा।

तिरुमाला से निकलने के बाद PM मोदी दोपहर 12:45 बजे महबूबाबाद और 2:45 बजे करीमनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे हैदराबाद में मेगा रोड शो भी होगा, जिसके बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।modii2 1701057090

Related posts

ओपिनियन- शिवराज सबसे अलग:मुख्यमंत्री पद का फ़ैसला करते वक्त, मप्र के बारे में अलग से सोचा जाएगा

Muskan Sharma

मैं अपनी जिंदगी से तंग आ गया हूं,जीना नहीं चाहता’: सूरजपुर में डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोनों पत्नी-बेटे की हो चुकी है मौत

Muskan Sharma

सेक्स रैकेट: देह व्यापार का धंधा तेजी से फैल रहा, होटल में पड़ा छापा

Muskan Sharma