cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

महतारी ऐप से माताओं बहनों को मिलेगा लाभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा , आज 6 वीं किस्त जारी

महतारी ऐप से माताओं बहनों को मिलेगा लाभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा , आज 6 वीं किस्त जारी

रायपुर । जनसमस्या निवारण पखवाड़े पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जनसमस्या निवारण पखवाड़ा चल रहा है। जिसमें राशनकार्ड की समस्या, बिजली पानी की समस्या, आयुष्मान कार्ड भी बन रहा है। कई जगहों पर चिकित्सकीय जांच भी रही है। सरकार की कोशिश है कि ज्यादार समस्याओं का समाधान शिविर पर हो। प्रदेश स्तर पर मोनिटरिंग कर रहे हैं। आज बड़ा वृक्षारोपण बिलासपुर में है। वहीं जनसमस्या निवारण शिविर में भी जाऊंगा।

वहीं CGPSC को पारदर्शी किए जाने की तैयारी पर अरुण साव ने कहा कि एक समिति बनाई है ताकि पीएससी की परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष हो। कमेटी की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जैसे रिपोर्ट आएगी उस पर भी हमारी सरकार विचार करेगी। आधुनिक तकनीक में माध्यम से भी पारदर्शिता निष्पक्षता लानी है। लखेश्वर बघेल को नेता उप प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चा पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस का मामला.. किसे क्या बनाएंगे? जनता में कांग्रेस की प्रासंगिता समाप्त हो चुकी है। कांग्रेस जन हित और प्रदेश हित से दूर जा चुकी है। वहीं महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि 1 तारीख को महतारी वंदन की राशि जारी करना है। विष्णुदेव सरकार की माताओं बहनों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के माताओं बहनों को राखी के उपहार स्वरूप आज 6 वीं किस्त जारी होगी। महतारी ऐप भी लांच कर रहे हैं। उसका भी लाभ माताओं बहनों को मिलेगा।

 

Related posts

12 जुलाई 2026 Horoscope: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

News Desk

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

Muskan Sharma

निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना, प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण – रीना बाबासाहेब कंगाले

Muskan Sharma