cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सुढ से पटककर हाथी ने ली ग्रामीण की जान

img 7681 1

जशपुर नगर। आधी रात के समय दल से अलग हुआ दंतैल घर में आ धमका और धान खाने के चक्कर में मिट्टी की दीवार को तोड़ने लगा। दीवार गिरने की आवाज सुन कर सो रहे ग्रामीण जगरनाथ की नींद खुली। उसने हाथी से अपने स्वजनों को सुरक्षित करने के लिए,बगल में निर्माणाधीन पीएम आवास मकान में ले जा रहा था। इसी दौरान दंतैल ने बुजुर्ग को सुढ से खींच कर कुचल दिया। घटना में 55 ग्रामीण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलासपुर के आश्रित गाँव डुमरटोली की है।

बीते 10 दिनों के अंदर जिले में हाथी से कुचल कर मारे जाने की यह पाँचवी घटना है। इससे पहले तपकरा रेंज के ग्राम पंचायत केरसई के रांपाडांड गाँव में लोनर एलीफैंट ने दो सगे भाइयो को कुचल कर मार दिया था। घटना के बाद डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय सहित वन विभाग के अधिकारी मौक़े पर पहुंच गए हैँ। बताया जा रहा है कि दंतैल ने ग्रामीण जगरनाथ राम को मारने से पहले आसपास के गाँव में कई घरो को नुकसान पहुंचाया है।

Related posts

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका 31 जुलाई को लेेंगे शपथ

Muskan Sharma

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 : मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए स्वयं हेलमेट पहनकर चलाई स्कूटी, राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में हुए शामिल

News Desk

Mann Ki Baat Brings Positive Initiatives: देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता है ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

News Desk