cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

लोकसभा निर्वाचन 2024 :

InShot 20240329 190617276

रक्षा सूत्र बांधकर शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश



कवर्धा, 29 मार्च 2024।  मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में एवं स्वीप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश में जिले के अधिकारी कर्मचारियों ने मिलकर रक्षा सूत्र बांधा तथा शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता, स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कबीरधाम जिले में लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने जिले के नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया जा रहा है।

  इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री योग दास साहू सहायक संचालक श्री महेंद्र गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव सहित अधिकारी कर्मचारी गण   उपस्थित थे।

Related posts

Today Horoscope 6 August 2026: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें पूरा राशिफल

News Desk

राजनांदगांव के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, दो साल में पाइप लाइन से घरों तक पहुंचेगी गैस

News Desk

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, कुल 5 बैठकें होंगी आयोजित

News Desk