cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

2 मंजिला इमारत से लगाई छलांग, VIDEO:बिलासपुर में प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड; जमीन विवाद और प्रताड़ना की आशंका

comp 6 161711817320 1711820151

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 2 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के पाम इन्क्लेव कॉलोनी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह की बताई जा रही है। युवक कमरे में अकेले था, इसी दौरान वह बालकनी में आया और सीधे नीचे कूद गया। मृतक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा निवासी विपिन अग्रवाल के रूप में की गई है। मृतक की उम्र करीब 30 साल है।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।

जमीन विवाद और प्रताड़ना की आशंका

फिलहाल सुसाइड की घटना के पीछे जमीन विवाद और प्रताड़ना की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कमरे की तलाशी ली गई है। परिजनों को बुलाया गया है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

कमरे की तलाशी ले रही पुलिस।
कमरे की तलाशी ले रही पुलिस।

कमरे में खाने के साथ मिले नमकीन पैकेट्स

पुलिस जांच में पता चला कि कमरे में पानी बोतल के साथ खाना और चखना जैसे नमकीन पैकेट्स भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि दिनभर मामले को पुलिस दबाए बैठी रही। देर शाम अफसर पहुंचे, तो मामले का खुलासा हुआ है।

मृतक के घर की टेबल में खाना और नमकीन पैकेट्स भी मिले हैं।
मृतक के घर की टेबल में खाना और नमकीन पैकेट्स भी मिले हैं।

Related posts

लोन वर्राटु हब में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया मुलाकात, परिवार की बहनों ने बांधी राखी

Muskan Sharma

अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कोविड-19 से प्रभावित TET नहीं बन सकता बाधा

News Desk

सांसद संतोष पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वाजारोहण

News Desk