cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

सांसद संतोष पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वाजारोहण

सांसद संतोष पांडेय ने नहरों के विस्तारीकरण हेतु जल संसाधन मंत्री को लिखा पत्र, कृषि और सिंचाई विकास के लिए 72 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं प्रस्तावित


Independence Day PAPER ADVT 1 2

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त वर्ष 2025 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा के स्थानीय आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पर किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। सांसद संतोष पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। श्री पाण्डेय परेड की सलामी लेंगें और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी स्वतत्रंता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

पुलिस और नगर सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जारी जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। परेड की सलामी 11 टुकड़ियों द्वारा दी जाएगी जिसमें 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरूष-महिला, नगर सेना, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी सिनियर बालक, बालिका पीजी कॉलेज, एनसीसी बालक, बालिका स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी आत्मानंद स्कूल और जिला गाईड टीम के स्काउड गाईड के दल होगें। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कबीरधाम जिले के 06 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इस वर्ष रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह परेड का प्रतिनिधित्व करेंगे। द्वितीय कमांडर एसआई त्रिलोक प्रधान होंगे।



Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित — छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस को मिला राष्ट्रीय गौरव

News Desk

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण, असम की पिंकी बोरो को रजत और मध्यप्रदेश की गुंजन उइके को कांस्य

News Desk

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए नई न्यूनतम वेतन दरें और महंगाई भत्ता लागू, 01 अप्रैल से मिलेगा लाभ

News Desk