cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

पीएम जनमन आवास योजना से जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

1770972285 f51a0d98555a03a739a3


रायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विकासखण्ड गौरेला के ग्राम पंचायत अंधियारखोह के श्री जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना साकार हो गया है। उन्हें वर्ष 2023-24 में पक्के आवास की स्वीकृति प्रदान की गई थी। योजना से पूर्व जगदीश बैगा अपने परिवार सहित कच्चे मकान में निवास कर रहे थे।

1770972285 f51a0d98555a03a739a3

कच्चे मकान में रहने के दौरान उन्हें जंगली  कीड़े-मकोड़े, सांप, बिच्छू आदि का खतरा हमेशा सताते रहता था। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण पक्के मकान का निर्माण उनके लिए केवल एक सपना मात्र था। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास निर्माण से जगदीश बैगा के जीवन में बड़ा बदलाव  आया। अब जगदीश अपने परिवार के साथ पक्के आवास में सुरक्षित और सम्मान के साथ निवास कर रहे हैं। पीएम जनमन आवास जगदीश बैगा जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवन स्तर में सुधार का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है।

1770972265 c89875a041e537810e34



Related posts

विष्णु भैया के घर में तीजा-पोरा की धूम: पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सजा आंगन, माताओं और बहनों को मायके में मिलेगी महतारी वंदन की उपहार!

Muskan Sharma

जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है : विष्णुदेव साय

Muskan Sharma

नियमों के पालन और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सतर्क

News Desk